Punjab News: पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने भाजपा पंजाब के कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा को दी बधाई

Daily Samvad
2 Min Read
BJP President Ashwani Sharma with Sushil Rinku

डेली संवाद, जालंधर/चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब भारतीय जनता पार्टी (BJP) पंजाब के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा (Ashwani Sharma) ने आज चंडीगढ़ भाजपा दफ्तर में औपचारिक रूप से अपना पदभार संभाल लिया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने अश्वनी शर्मा को गुलदस्ता भेंट किया और कार्यकारी प्रधान बनने पर बधाई दी।

यह भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम को लंदन कार्निवाल के आयोजकों ने लगाई 22 लाख रुपए की चपत!

पूर्व सांसद सुशील रिंकू (Sushil Rinku) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) की अगुवाई में अश्वनी शर्मा को फिर से पंजाब की कमान सौंपी गई है। इससे भाजपा के वर्करों का पहले से ज्यादा मनोबल ऊंचा हुआ है। इसका परिणाम आने वाले विधानसभा चुनाव में जरूर दिखेगा।

Sushil Rinku BJP Punjab
Sushil Rinku BJP Punjab

सीएम मान को जनता देगी जवाब

सुशील रिंकू ने कहा कि राज्य के सीएम भगवंत मान ने जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के लिए भाषा का प्रयोग किया है, वह किसी सड़कछाप से कम नहीं है। सम्मानित चेयर पर बैठ कर ऐसी बातें करना बिल्कुल शोभा नहीं देता है। इसका जवाब पंजाब की जनता जरूर देगी।













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *