Punjab News: पंजाब विधानसभा द्वारा महान पंजाबी सिख धावक फौजा सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित

Muskaan Dogra
1 Min Read
Dr. Ravjot Singh
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) के संसदीय कार्य मंत्री डॉ. रवजोत सिंह द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव पर पंजाब विधानसभा ने प्रसिद्ध पंजाबी सिख धावक फौजा सिंह (Fauja Singh) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

आकस्मिक निधन पर दुख किया व्यक्त

डॉ. रवजोत सिंह ने एक सड़क दुर्घटना में 114 वर्षीय फौजा सिंह (Fauja Singh) के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि फौजा सिंह दुनिया के सबसे बुजुर्ग धावक थे, जिन्होंने मैराथन दौड़ों के ज़रिए पूरी दुनिया में सिख कौम का नाम रोशन किया।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

मंत्री ने कहा कि फौजा सिंह जी हमेशा हमारे स्मृतियों में जीवित रहेंगे। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिजनों को इस वियोग को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

गौरतलब है कि कल एक सड़क हादसे में श्री फौजा सिंह का निधन हो गया। वह अपने घर के बाहर सैर कर रहे थे, जब एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *