Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

Daily Samvad
3 Min Read
IndiGo Flight News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा (Goa) जा रही इंडिगो की फ्लाइट (IndiGo Flight) की बुधवार रात मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport)  पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार हवाले से बताया कि फ्लाइट 6E 6271 का इंजन हवा में ही फेल हो गया था। बताया जा रहा है कि लैंडिंग से पहले विमान करीब 17 मिनट तक हवा में चक्कर लगाता रहा।

IndiGo Flight
IndiGo Flight

17 मिनट तक हवा में चक्कर लगाता रहा

हालांकि अभी इस मामले को लेकर और जानकारी सामने नहीं आई है। फ्लाइट ट्रैकर्स के मुताबिक, इंडिगो फ्लाइट ने अपने तय समय से आधे घंटे लेट, रात करीब 8 बजे दिल्ली से गोवा के लिए उड़ान भरी थी। गोवा पहुंचने से पहले ही करीब 10 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

इंडिगो ने बयान जारी कर बताया कि दिल्ली से गोवा के लिए उड़ान भरते समय उड़ान में तकनीकी खराबी का पता चला। प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, विमान को डायवर्ट कर मुंबई एयरपोर्ट पर उतारा गया। हालांकि, ऑपरेशन फिर से चालू करने से पहले विमान की जरूरी जांच की जाएगी। फ्लाइट पैसेंजर्स के लिए एक दूसरे विमान की व्यवस्था की गई है, जो उन्हें गोवा पहुंचाएगी।

12 जून को AIR इंडिया की फ्लाइट 32 सेकेंड के भीतर क्रैश

इससे पहले 12 जून को अहमदाबाद में लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट बोइंग AI-171 टेकऑफ के महज 32 सेकेंड के भीतर क्रैश हो गई थी। इसमें 270 लोगों की मौत हो गई थी। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने 12 जुलाई को हादसे की शुरुआती जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की। इसमें बताया गया कि AIR इंडिया का विमान दोनों इंजन फेल होने के कारण क्रैश हुआ था।

The fuel control switches are located near the thrust levers in the aircraft cockpit.
The fuel control switches are located near the thrust levers in the aircraft cockpit.

पटना में रनवे टच करके दोबारा उड़ा इंडिगो विमान

इससे पहले मंगलवार को दिल्ली से पटना पहुंची इंडिगो की फ्लाइट 6E2482 लैंडिंग के दौरान रनवे टच करने के बाद दाेबारा उड़ गई। फिर, तीन-चार चक्कर लगाने के बाद फ्लाइट ने 5 मिनट बाद दाेबारा लैंडिंग की। इस दाैरान 173 यात्रियों की सांसें अटकी रहीं।

सूत्रों के अनुसार मंगलवार की रात करीब 9 बजे दिल्ली से पटना आने के बाद पायलट ने विमान की लैंडिंग कराई। हालांकि विमान टचिंग पॉइंट को थोड़ा ओवरशूट कर गया था। यानी वह रनवे पर लैंडिंग के लिए तय पॉइंट को पार कर गया था।

पटना एयरपोर्ट का रनवे छोटा है। पायलट काे लगा कि रनवे पर विमान काे नहीं रोक पाएंगे ताे उसने दाेबारा विमान काे ऊपर उठा लिया। ऐसा हाेता देख यात्री परेशान हाे गए।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *