War Against Drugs: 532 ग्राम हेरोइन, 39 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित 116 तस्कर गिरफ्तार

Mansi Jaiswal
2 Min Read
Arrested

डेली संवाद, चंडीगढ़। War Against Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशानिर्देशों पर पंजाब से नशीले पदार्थों के समूल उन्मूलन हेतु चलाई जा रही मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” को आज 137वां दिन पूर्ण हुआ। इस दौरान पंजाब पुलिस ने 116 नशा तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 532 ग्राम हेरोइन, 51 किलो भुक्की और 39,570 रुपए की ड्रग मनी बरामद की है।

DGP Gaurav Yadav
DGP Gaurav Yadav

39,570 रुपए की ड्रग मनी बरामद

इस प्रकार, अब तक कुल गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की संख्या 22,226 हो गई है। यह राज्यव्यापी ऑपरेशन पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) के निर्देशों पर पंजाब के सभी 28 जिलों में एक साथ चलाया गया।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने का स्पष्ट निर्देश दिया है। इस अभियान की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया गया है।

81 FIR दर्ज

विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) श्री अर्पित शुक्ला ने जानकारी दी कि 80 राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में 1300 से अधिक पुलिसकर्मियों की 180 से अधिक टीमों ने राज्यभर में 386 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके तहत 81 एफआईआर दर्ज की गईं। उन्होंने बताया कि दिन भर चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 405 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।

विशेष डीजीपी ने आगे बताया कि राज्य सरकार द्वारा नशे के उन्मूलन हेतु तीन-स्तरीय रणनीति – प्रवर्तन (इन्फोर्समेंट), पुनर्वास (डी-एडिकेशन) और रोकथाम (प्रिवेंशन) अपनाई गई है। इसी कड़ी में पंजाब पुलिस ने ‘डी-एडिक्शन’ के तहत आज 100 व्यक्तियों को नशा मुक्ति व पुनर्वास उपचार हेतु तैयार किया है।













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *