Fire At Shopping Mall: शॉपिंग मॉल में लगी भयानक आग, 50 लोग जिंदा जले, कई झुलसे

Muskaan Dogra
2 Min Read
Fire At Shopping Mall
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, इराक। Fire At Shopping Mall: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि शॉपिंग मॉल में भयानक आग लग गई है जिसमें करीब 50 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग इस आग में झुलस गए है।

शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग

मिली जानकारी के मुताबिक इराक (Iraq) के एक शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग में कम से कम 50 लोगों के ज़िंदा जल जाने की खबर है। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, दावा किया जा रहा है कि यह हादसा इराक के अल-क़ुत स्थित एक सुपरमार्केट में हुआ।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

आईएनए की रिपोर्ट के अनुसार, दमकल कर्मी आग बुझाने में लगे हुए हैं। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। फिलहाल अभी आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। वहीं प्रांतीय गवर्नर ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। इसके शुरुआती परिणाम 48 घंटों के भीतर घोषित कर दिए जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में, एक पाँच मंजिला इमारत आग की लपटों में घिरी हुई दिखाई दे रही है और दमकलकर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। क्षेत्र के गवर्नर ने बताया कि आग उस समय लगी जब कई परिवार बाज़ार के रेस्टोरेंट में खाना खा रहे थे और लोग दुकानों में खरीदारी कर रहे थे।

5 दिन पहले ही खुला था मॉल

जानकारी के मुताबिक बड़ी संख्या में एम्बुलेंस घटनास्थल से घायलों और शवों को ले जा रही है। बगदाद से 160 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित शहर का एक अस्पताल भर चुका है। एएफपी के अनुसार, मॉल 5 दिन पहले ही खुला था।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *