Kapil Raj Resigns: अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने वाले ED अफसर ने इस्तीफा दिया, जाने वजह

Daily Samvad
5 Min Read
Kapil Raj News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Kapil Raj Resigns News Update: देश के सबसे चर्चित ब्यूरोक्रेट ने अचानक इस्तीफा दे दिया। इस चर्चित अफसर ने दिल्ली में सीएम रहते अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और झारखंड (Jharkhand) में सीएम रहते हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को गिरफ्तार किया था। अब इसी अफसर कपिल राज (Kapil Raj) ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया गया है। ये वही कपिल राज हैं, जिन्होंने दिल्ली में तथाकथित शराब घोटाले का पर्दाफाश किया था, जिसे AAP नेताओं से फर्जी करार दिया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

देश के चर्चित घोटालों को उजागर करने वाले ईडी (ED) के पूर्व अपर निदेशक कपिल राज (Kapil Raj) ने इस्तीफा दे दिया है। केंद्र सरकार ने उनका इस्तीफा भी स्वीकार लिया है। उनका इस्तीफा स्वीकारने संबंधित आदेश भी केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने 17 जुलाई को जारी कर दिया है। भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी कपिल राज कस्टम्स एंड इनडायरेक्ट टैक्सेज (सीमा शुल्क और अप्रत्यक्ष कर) के अपर आयुक्त थे।

Kapil Raj ED
Kapil Raj ED

अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया

कपिल राज वर्तमान में दिल्ली जोनल इकाई में जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डायरेक्टोरेट जेनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस) में अपर निदेशक के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले कपिल राज आठ साल तक ईडी में प्रतिनियुक्ति पर थे। इस आठ साल के भीतर कपिल राज ने दिल्ली शराब घोटाले का पर्दाफाश किया और वहां के तत्कालीन मंत्री को जेल भेजा, कई अधिकारियों की इसमें संलिप्तता भी पकड़ी। हालांकि AAP नेताओं ने इसी फर्जी करार दिया और केंद्र की भाजपा सरकार पर साजिश का आरोप लगाया।

वहीं, केंद्र सरकार ने वर्ष 2022 में कपिल राज को झारखंड स्थित ईडी के जोनल कार्यालय में संयुक्त निदेशक के पद पर तैनात किया था। झारखंड में तैनाती के दौरान कपिल राज के नेतृत्व वाली रांची की टीम ने मनरेगा घोटाला पकड़ा, साहिबगंज में 1250 करोड़ का अवैध पत्थर खनन का खुलासा किया। रांची में बड़े पैमाने पर जमीन घोटाला, टेंडर आवंटन में कमीशन घोटाला को भी उजागर किया।

Hemant Soren
Hemant Soren

हेमंत सोरेन को भी गिरफ्तार किया

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच के क्रम में कपिल राज के नेतृत्व वाली ईडी रांची की टीम ने झारखंड के नेताओं, अधिकारियों सहित दर्जनभर आरोपितों को जेल भेजा था। जेल जाने वालों में इनमें दो आईएएस, एक चीफ इंजीनियर, दो मंत्री शामिल थे। रांची में पदस्थापन के दौरान ही कपिल राज संयुक्त निदेशक से अपर निदेशक में प्रोन्नत हुए थे। अपने कार्यकाल में उन्होंने करोड़ों की चल-अचल संपत्ति जब्त की थी, जिसमें ईडी की एडजुकेडिंग अथारिटी ने भी मुहर लगाया था। गत वर्ष दिसंबर 2024 में केंद्र सरकार ने उनकी सेवा ईडी से उनके पैतृक विभाग में वापस कर दी थी। इसके बाद ही उन्हें जीएसटी खुफिया महानिदेशालय में तैनात किया गया था।

Arvind Kejriwal and Hemant Soren
Arvind Kejriwal and Hemant Soren

कौन है कपिल राज?

साल 2009 बैच के आईआरएस (IRS) अधिकारी कपिल राज ने 21 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल को उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार किया था। अरविंद केजरीवाल इतिहास के पहले मौजूदा सीएम थे, जिन्हें किसी केंद्रीय एजेंसी या राज्य पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके अलावा कुछ दिनों पहले 31 जनवरी, 2024 को उन्होंने झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी गिरफ्तार किया था। हालांकि, हेमंत ने एजेंसी के आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार किए जाने से एक घंटे पहले इस्तीफा दे दिया था।

Kapil Raj
Kapil Raj

यूपी के रहने वाले हैं कपिल राज

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले कपिल राज ने लखनऊ से अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी करने के बाद साल 2008 में यूपीएससी परीक्षा पास की थी। उन्हें कस्टम्स एंड सेंट्रल एक्साइज कैडर में तैनात किया गया। उन्होंने मूल कैडर में कुछ सालों तक काम करने के बाद 7 साल पहले ईडी में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया था, जहां वो ईडी के मुंबई जोनल ऑफिस में डिप्टी डायरेक्टर के रूप में काम किया।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *