डेली संवाद, शिमला। Himachal Weather News Update: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में भारी बारिश और लैंड स्लाइड (Landslide in Himachal) के कारण भारी तबाही हुई है। लैंड स्लाइड के चलते 250 से ज्यादा सड़कें बंद हैं, जिसे खोलने के लिए काम चल रहा है। वहीं, लाहौल स्पीति जिले के शिंकुला, बारालाचा व तंगलंगला दर्रों में शुक्रवार को हिमपात हुआ।
यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के इस जनजातीय जिले में जुलाई में तीसरी बार हिमपात हुआ है। जुलाई के पहले व दूसरे सप्ताह में हल्का हिमपात हुआ था। वहीं मंडी, शिमला सहित कई स्थानों पर वर्षा हुई। प्रदेश में वर्षा और भूस्खलन (Himachal Landslide) के कारण 250 सड़कें बाधित हैं।
ये जिले प्रभावित
जानकारी के मुताबिक मंडी जिले में 182, सिरमौर में 26, कुल्लू में 23, कांगड़ा में 10, सोलन में छह, ऊना में तीन व चंबा में दो सड़कें बाधित हैं। इसके अलावा 137 पेयजल योजनाएं बंद हैं। इनमें मंडी जिले में 113 व कांगड़ा में 18 योजनाएं प्रभावित हैं।
भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने 21, 22 व 23 जुलाई को कांगड़ा, मंडी, सोलन, शिमला व सिरमौर में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ स्थानों पर अचानक बाढ़ की चेतावनी (Himachal Rain Alert) भी जारी की गई है। हालांकि, दो दिन मानसून कमजोर रहेगा। 19 और 20 जुलाई को प्रदेश में कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है जबकि अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ रहने का अनुमान है।
1221 करोड़ का नुकसान
प्रदेश में वर्षा से अभी तक 1221 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। इसमें सबसे अधिक 546 करोड़ रुपये का नुकसान लोक निर्माण विभाग को हुआ है। जलशक्ति विभाग को 434 करोड़, बागबानी और कृषि को 40 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
अब तक 112 की मौत
वहीं, राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने कहा कि 20 जून को मानसून की शुरुआत से 17 जुलाई तक लगभग 112 लोगों की जान जा चुकी है। 67 लोग बारिश और भूस्खलन से जुड़ी घटनाओं में और 45 लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए।