Jalandhar News: जालंधर में दो पक्षों में जानलेवा लड़ाई, जमकर चले लात-घूंसे

Daily Samvad
3 Min Read
Fight
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जलांधर (Jalandhar) में दो पक्षों में जमकर हुई खूनी झड़प होने की खबर सामने आर रही है। दरअसल, थाना मकसूदां के अंतर्गत आती मंड चौकी के अधीन गांव देसरपुर में दो पक्षों के बीच खूनी झड़प होने की सूचना मिली है। इस झगड़े में दोनों पक्षों के नौजवान घायल हो गए। जानकारी देते हुए अशोक कुमार पुत्र बूटा सिंह निवासी गांव देसरपुर ने बताया कि शुक्रवार को जिम में उनका गांव के एक युवक के साथ झगड़ा हो गया था।

लोहे की रॉड से वार किया

शनिवार सुबह दोनों पक्षों के लोग जठेरे वाली जगह पर इकट्ठे हुए और बीते दिन हुए झगड़े के बारे में बातचीत करने लगे।पीड़ित अशोक ने बताया कि बातचीत के दौरान झगड़े ने अचानक हिंसक रूप धारण कर लिया। दूसरे पक्ष के युवक ने लोहे की रॉड से उसके होंठों पर वार किया जिससे उसका होंठ फट गया और खून बहने लगा।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

अशोक ने बताया कि इसी दौरान हमलावर युवक का भाई भी वहां आ गया और दोनों ने मिलकर उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गहरी चोट लग गई।

Hospital
Hospital

सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा

अशोक ने बताया कि खून से लथपथ उसे पहले पुलिस मंड चौकी ले गई, जहां उसे पहले इलाज करवाने को कहा। इसके बाद उसके परिवार के सदस्य उसे सिविल अस्पताल ले गए, जहां देर शाम तक उसका इलाज चलता रहा। इस झगड़े की वीडियो दोपहर से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

वहीं दूसरी तरफ, दूसरे पक्ष का एक घायल युवक भी इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा। मंड चौकी पुलिस को इस घटना की सूचना दे दी गई है। इस दौरान जब दूसरे पक्ष से बात की गई तो उसने कहा कि अशोक कुमार की ओर से उसे गालियां दी गई थीं, जिसके कारण झगड़े का माहौल बना। उसने कहा कि धक्का-मुक्की में वह सड़क पर गिर गया और उसे चोट लग गई।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *