Gold Price Today: सोने और चांदी के दामों में उछाल, प्रति 10 ग्राम की कीमत 1 लाख से ऊपर जाएगा गोल्ड

Daily Samvad
3 Min Read
Gold-Silver Price
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Gold Price Today News Update: सोने (Gold) और चांदी (Silver) के रेट में इजाफा हुआ है। चांदी आज यानी 22 जुलाई को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार चांदी की कीमत ₹787 बढ़कर ₹1,14,252 प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले चांदी ₹1,13,465 पर थी।

यह भी पढ़ें: कौन हैं अनमोल गगन मान? जिन्होंने MLA पद से इस्तीफा देकर राजनीति से सन्यास ले लिया

वहीं सोना (Gold) अपने ऑल टाइम हाई के करीब पहुंच गया है। 24 कैरेट सोने का दाम ₹467 बढ़कर ₹99,363 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले इसका दाम ₹98,896 पर था। सोने ने 8 जून को ₹99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

gold
gold

बड़े शहरों में Gold की कीमत

  • दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,440 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹93,000
  • मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,290 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,850
  • कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,290 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,850
  • चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,290 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,850
  • भोपाल: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹101,340 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,900

1 लाख 3 हजार तक जा सकता है सोना

गोल्ड के कारोबारियों के अनुसार अमेरिका के टैरिफ के चलते जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए हैं। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 3 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है।

GOLD
GOLD

इस साल अब तक 23,201 रुपए महंगा हुआ सोना

इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 23,201 रुपए बढ़कर 99,363 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 28,235 रुपए बढ़कर 1,14,252 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

सर्टिफाइड गोल्ड खरीदें

एक्सपर्ट बताते हैं कि ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *