Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, लैंड स्लाइड और बाढ़ से नेशनल हाईवे समेत 375 सड़कें बंद

Daily Samvad
3 Min Read
Himachal Disaster
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, शिमला। Himachal Weather Rainfall Disaster News Update: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में भारी नुकसान हुआ है। लगातार भारी बारिश के कारण कई जिले में बाढ़ आ गई है। नेशनल हाईवे (NH) समेत 375 सड़कें बंद हैं। जिससे आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने पंजाबियों को दिया बड़ा तोहफा, Super VISA का किया ऐलान

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की ऊंची चोटियों बारालाचा, कुंजुम सहित अन्य दर्रों में मंगलवार को हल्का हिमपात हुआ, जबकि कई स्थानों पर भारी वर्षा हुई। मंडी जिले के द्रंग क्षेत्र के पनारसा के थाई नाले के बहाव में आने से नेपाली मूल का एक किशोर बह गया।

Himachal Pradesh Landslide
Himachal Pradesh Landslide

नेपाली लड़का बाढ़ में बहा

14 वर्षीय तेज सिंह यहां स्वजन के साथ रहता था। वहीं भारी वर्षा व भूस्खलन से बाधित कीरतपुर-मनाली फोरलेन 37 घंटे बाद मंगलवार दोपहर एक बजे बहाल हुआ। मंडी-जंजैहली मार्ग थुनाग तक बहाल कर दिया है, जिससे सराज घाटी के लोगों को आंशिक राहत मिली है।

कोटली उपमंडल के कसान क्षेत्र में अवैध डंपिंग के कारण कृत्रिम झील बन गई है। इससे लोग सहमे हुए हैं। वर्षा से सेब सहित टमाटर, गोभी व अन्य सब्जियों को नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने 23, 24 और 25 जुलाई तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।

Himachal Pradesh Mandi Flood News
Himachal Pradesh Mandi Flood News

बिजली आपूर्ति बाधित

हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। प्रदेश में 326 ट्रांसफार्मर खराब हैं जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित है। 314 पानी की योजनाएं प्रभावित हैं।

प्रदेश में वर्षा और भूस्खलन के कारण मटौर-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग सहित सिरमौर में एनएच-707, मंडी में एनएच-70 और लाहुल स्पीति में एनएच-505 बाधित हो गए हैं। इसके अलावा 375 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं।

Himachal Weather News Update
Himachal Weather News Update

मंडी में सबसे अधिक 254, कुल्लू में 78, शिमला में 13, कांगड़ा में 11, सिरमौर में 10, सोलन में पांच, ऊना में तीन, चंबा और लाहुल स्पीति में एक-एक सड़क बंद है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *