Ullu App Banned: अश्लील कंटेंट पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, Ullu समेत 25 ऐप्स पर लगा बैन

Muskaan Dogra
2 Min Read
Ullu App Banned
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Ullu App Banned: आपत्तिजनक कंटेंट (Obscene Content) दिखाने वालों के खिलाफ केंद्रीय सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय ने बड़ी कार्रवाई की है। खबर है कि केंद्र सरकार ने आपत्तिजनक कंटेंट प्रसारित करने वाले ऐप्स पर बड़ा एक्शन लिया है।

उल्लू समेत 25 ऐप बैन

मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information and Broadcasting) ने पोर्नोग्राफिक्स कंटेंट और आपत्तिजनक एड दिखाने वाले उल्लू (Ullu) समेत 25 ऐप पर कार्रवाई करते हुए उनपर बैन लगा दिया है। इसके साथ ही एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है।

Ullu App Banned
Ullu App Banned

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने पंजाबियों को दिया बड़ा तोहफा, Super VISA का किया ऐलान

इस नोटिफिकेशन के मुताबिक, सभी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISPs) को निर्देश दिया है कि वे इन 25 ऐप्स को अपने-अपने सर्वर से ठप करें और इनकी पहुंच को तुरंत बंद कर दें।स्टोरीबोर्ड18 की रिपोर्ट के मुताबिक मिनिस्ट्री ऑफ इंफॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग ने 25 ऐप्स की पहचान की है जो पोनोग्राफिक कंटेंट समेत आपत्तिजनक ऐड दिखाते हैं।

सरकार ने पाया कि ये ऐप और वेबसाइट्स आईटी एक्ट, 2000 के सेक्शन 67 और सेक्शन 67ए, भारतीय न्याय संहिता, 2023 के सेक्शन 294 और इनडिसेंट रिप्रेजेंटेशन ऑफ वुमन (प्रॉहिबिशन) एक्ट, 1986 के सेक्शन 4 समेत कई नियमों का उल्लंघन करते हैं।

इन ऐप्स को किया बैन

  1. आल्ट -ALTT
  2. उल्लू -ULLU
  3. बिग शॉट्स ऐप -Big Shots app
  4. देशीफ्लिक्स -Desiflix
  5. बूमेक्स -Boomex
  6. नवरस लाइट -Navarasa Lite
  7. गुलाब ऐप -Gulab app
  8. कंगन ऐप -Kangan app
  9. बुल ऐप -Bull app
  10. जलवा ऐपा -Jalva app
  11. वाओ एंटरटेनमेंट -Wow Entertainment
  12. लुक एंटरटेनमेंट -Look Entertainment
  13. हिटप्राइम -Hitprime
  14. फेनियो -Feneo
  15. शोएक्स -ShowX
  16. सोल टॉकीज -Sol Talkies
  17. अड्डा टीवी -Adda TV
  18. हॉटएक्स वीआईपी -HotX VIP
  19. हलचल ऐप -Hulchul app
  20. मूडएक्स -MoodX
  21. नियानएक्स वीआईपी -NeonX VIP
  22. फ्यूजी -Fugi
  23. मोजीफ्लिक्स -Mojflix
  24. ट्राईफ्लिक्स -Triflicks
[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *