Petrol-Diesel Price: शुक्रवार को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स

Muskaan Dogra
2 Min Read
Petrol-Diesel Price
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 250 शब्द|📅 25 Jul 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। Petrol-Diesel Price: मार्केट में क्रूड की कीमतें एक बार फिर 70 डॉलर के आसपास पहुंचकर स्थिर हो चुकी हैं। यही वजह है कि सरकारी तेल कंपनियों ने भी देश में पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में बदलाव किया है।

शुक्रवार सुबह जारी तेल के नए रेट में कई शहरों में भाव बढ़े हुए दिख रहे हैं। लिहाजा अगर आप भी आज टंकी फुल कराने की सोच रहे हैं तो महंगा पड़ने वाला है। हालांकि, दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश चारों महानगरों में तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने पंजाबियों को दिया बड़ा तोहफा, Super VISA का किया ऐलान

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 27 पैसे महंगा होकर 95.14 रुपये लीटर बिक रहा है। डीजल भी 30 पैसे चढ़ा और 88.35 रुपये लीटर पहुंच गया है।

Petrol-Diesel Price
Petrol-Diesel Price

गाजियाबाद में पेट्रोल 16 पैसे बढ़त के साथ 94.51 रुपये लीटर पहुंच गया, जबकि डीजल 18 पैसे चढ़कर 87.67 रुपये लीटर बिक रहा है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 27 पैसे बढ़त के साथ 105.77 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 26 पैसे महंगा होकर 91.85 रुपये लीटर बिक रहा है।

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *