Punjab News: विवादों में फंसे कांग्रेसी विधायक सुखपाल खैहरा, भेजा गया मानहानि नोटिस

Muskaan Dogra
2 Min Read
Congress MLA Sukhpal Khaira
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) में कांग्रेसी विधायक सुखपाल सिंह खैहरा (Sukhpal Singh Khaira) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सुखपाल खैहरा मुश्किलों में घिरते हुए नजर आ रहे है।

खैहरा को लीगल नोटिस जारी

मिली जानकारी के मुताबिक सुखपाल सिंह खैहरा (Sukhpal Singh Khaira) को मानहानि का लीगल नोटिस जारी हुआ है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओएसडी (OSD) राजबीर सिंह ने खैहरा को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने पंजाबियों को दिया बड़ा तोहफा, Super VISA का किया ऐलान

इस नोटिस में राजबीर सिंह सुखपाल सिंह खैहरा को 72 घंटे के अंदर सार्वजनिक और लिखित माफी मांगने को कहा है। उनका कहना है कि खैहरा ने उनके खिलाफ झूठे, बेबुनियाद और मनगढ़ंत आरोप लगाए, जिनसे उनकी व्यक्तिगत और पेशेवर छवि को नुकसान पहुंचा है।

Notice
Notice

कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर सोमवार तक माफी नहीं मांगी गई तो वे कानूनी कार्रवाई करेंगे। बता दे कि यह मामला उस समय सामने आया है जब खैहरा लगातार AAP सरकार और मुख्यमंत्री मान पर निशाना साध रहे हैं।

सुखपाल खैहरा ने हाल ही में पंजाब पुलिस के लिए खरीदी गई 144 टोयोटा हाइलक्स गाड़ियों को लेकर सरकार पर करीब 15 से 20 करोड़ रुपए के नुकसान का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि थोक में की गई खरीद के बावजूद गाड़ियों पर कोई छूट नहीं ली गई, जो दर्शाता है कि यह एक बड़ा घोटाला है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *