Kedarnath Yatra: उत्तराखंड में लैंड स्लाइड, केदारनाथ यात्रा रोकी गई, कई तीर्थयात्री फंसे

Muskaan Dogra
2 Min Read
Kedarnath Yatra
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, सोन प्रयाग। Kedarnath Yatra Uttarakhand Landslide Live News Update: केदारनाथ यात्रा (Kedarnath Yatra) पर जाने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि केदारनाथ यात्रा एक बार फिर रोक दी गई है। बता दे कि देश में इस समय मानसून सक्रिय है जिसके चलते भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण लैंड स्लाइड हुई है, जिससे यात्रा रोकी गई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने पंजाबियों को दिया बड़ा तोहफा, Super VISA का किया ऐलान

पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं उत्तराखंड (Uttarakhand) में भी लगातार बारिश हो रही है और आए दिन लैंड स्लाइड (Landslide) हो रही है। इसी बीच खबर है कि केदारनाथ (Kedarnath Yatra) जाने वाले रास्ते सोनप्रयाग (Sonprayag) में लैंड स्लाइड (Landslide) हो गई है जिसके चलते केदारनाथ यात्रा (Kedarnath Yatra) को रोक दिया गया है।

Kedarnath Yatra
Kedarnath Yatra

लैंड स्लाइड के बाद यात्रा रोकी गई

मिली जानकारी के मुताबिक सोनप्रयाग (Sonprayag) के पास लैंड स्लाइड (Landslide) के कारण गौरीकुंड (Gauri Kund) से आगे की यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब श्रद्धालुओं का काफिला यात्रा पर था।

Uttarakhand News
Uttarakhand News

श्रद्धालुओं को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया

हादसे के दौरान SDRF ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और करीब 100 श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। वहीं मौसम विभाग (IMD) ने देहरादून, चंपावत, नैनीताल समेत पहाड़ी जिलों में 31 जुलाई तक भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *