Jalandhar News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स की छात्राओं ने बोलियां डालते हुए मनाई हरयाली तीज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स की स्कूल शाखाओं में हरयाली तीज (Hariyali Teej) बड़े धूम धाम से मनाई गई। जिसको मनाने के लिए स्कूल छात्राएं, एवं सभी स्टाफ मेंबर्स सांस्कृतिक पहनावे में स्कूल में पहुंची, जो हमारी संस्कृति को दर्शा रहीं थी। इस शुभ अवसर की अध्यक्षता स्कूल प्रिंसिपल, स्टाफ मेंबर्स ने की।

St Soldier Group of Institutions celebrated Hariyali Teej
St Soldier Group of Institutions celebrated Hariyali Teej

छत्राओं ने अपनी-अपनी कला का प्रदर्शन किया

छत्राओं द्वारा लोक गीत, बोलियां, नृत्य, गिद्दा, भंगड़ा और मॉडलिंग प्रस्तुत करते हुए अपनी कला का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में पुराने पंजाब की झलक दिखाने के लिए छात्रों द्वारा फुलकारियाँ, छज्ज, चाटियां, मधानियां आदि सजाई गई थी।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने पंजाबियों को दिया बड़ा तोहफा, Super VISA का किया ऐलान

कार्यक्रम के पश्चात् छात्राओं, एवं स्टाफ मेंबर्स को विभिन्न प्रकार के ख़िताब दिए गए। जिसमें मिस तीज, सोहनी मुटियार, मिस पंजाबन आदि शामिल थे। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी को बधाई देते हुए इस दिन के महत्व बताया और कहा कि तीज लड़कियों का त्यौहार है हमे इस त्यौहार को बढ़ चढ़ कर मनना चाहिए, ताकि हमारी अमीर संस्कृति कायम रह सके।

St Soldier Group of Institutions celebrated Hariyali Teej
St Soldier Group of Institutions celebrated Hariyali Teej
















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *