Weather Rainfall Update: हिमाचल में 700 ज्यादा मकान जमींदोज, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में हाईवे बंद

Daily Samvad
3 Min Read
Weather Rainfall Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Weather Rainfall Update: मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गोवा में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इनके अलावा पूर्व और दक्षिण के 13 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट है। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर की वजह  से शनिवार को बंगाल के दक्षिणी जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने पंजाबियों को दिया बड़ा तोहफा, Super VISA का किया ऐलान

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में शुक्रवार को भी तेज बारिश हुई। सिंगरौली में 7 इंच बारिश दर्ज की गई। अशोकनगर के चंदेरी में राजघाट डैम के 12 गेट खोले गए। इससे यहां पुल पर 8 फीट तक पानी भर गया। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला हाईवे बंद होने से वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।

Heavy Rainfall
Heavy Rainfall

152 जलापूर्ति योजनाएं बंद

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) के मुताबिक राज्य में शुक्रवार शाम तक 221 सड़कें, 36 बिजली के ट्रांसफॉर्मर और 152 जलापूर्ति योजनाएं बंद थीं।

हिमाचल में इस सीजन 24 जुलाई तक बादल फटने की 25, लैंडस्लाइड की 30 और अचानक बाढ़ की 42 घटनाएं हुई हैं। इससे 414 मकान और 297 मकान जमींदोज हो गए। वहीं, 877 मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा। राज्य में अब तक 153 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 1436 करोड़ रुपए की सरकारी व निजी संपत्ति नष्ट हो चुकी हैं।

Himachal Weather Update
Himachal Weather Update

बारिश का रेड अलर्ट

महाराष्ट्र में पिछले हफ्ते से भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 26 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में बारिश की चेतावनी जारी की है। पालघर जिले में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इसके चलते स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। मुंबई में लगातार दूसरे दिन ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शहर के कुछ इलाकों में भी बहुत भारी बारिश हो सकती है। समुद्र में लहरों की ऊंचाई 4 मीटर से ज्यादा हो सकती है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *