Punjab News: पंजाब में नाबालिग बच्चे की हत्या, जाने पूरा मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Crime
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मानसा। Punjab News: पंजाब के मानसा (Mansa) में नाबालिग बच्चे की हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान 13 वर्षीय राजा सिंह के तौर पर हुई। वह कबूतर पकड़ने का शौकीन था, इसी हरकतों के चलते कबूतर मालिकों ने उसकी हत्या कर दी गई। यह घटना सरदूलगढ़ के नजदीक गांव रोडकी की है।

The deceased has been identified as 13-year-old Raja Singh
The deceased has been identified as 13-year-old Raja Singh

कबूतर मालिक राजा को मारने की धमकी देता था

राजा सिंह 7वीं कक्षा का छात्र था। मृतक के पिता लखविंदर सिंह ने बताया कि उनका बेटा कबूतरों का शौकीन था और अक्सर गांव में कबूतर पकड़ लेता था। कबूतर मालिक पहले भी उसे मारने की धमकी देते रहे थे। बीते दिन उन्होंने राजा सिंह को पकड़कर अपने घर ले जाकर उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

लखविंदर सिंह ने बताया कि वे पूरी रात अपने बेटे को ढूंढते रहे। रात करीब 12 बजे उन्हें बच्चे का शव मिला। इसके बाद उन्होंने सरदूलगढ़ पुलिस को सूचना दी। पिता ने पुलिस से अपील की है कि हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। सरदूलगढ़ के एसएचओ विक्रमजीत सिंह ने बताया कि मृतक बच्चे के पिता के बयानों पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *