Thailand Travel Advisory: थाईलैंड जाने वालों के लिए बड़ी खबर, भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, इन 7 जगहों पर जाने से बचें

Muskaan Dogra
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Thailand Travel Advisory: इस समय थाईलैंड (Thailand) और कंबोडिया (Cambodia) के बीच हालात काफी बिगड़े हुए है। दोनों देशों के बीच इस समय युद्ध जैसे हालात हुए है। इसी को देखते हुए भारतीय दूतावास ने देश के नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी है।

दोनों देशों के सैनिकों के बीच गोलीबारी

बता दे कि थाईलैंड (Thailand) और कंबोडिया (Cambodia) के बीच गुरुवार से दोनों देशों के सैनिकों के बीच गोलीबारी हो रही है। इस झड़प में अब तक 16 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए है। वहीं थाईलैंड ने कहा है कि उसने कंबोडिया के सैन्य ठिकाने पर हवाई बमबारी की है।

Thailand-Cambodia War
Thailand-Cambodia War

ट्रैवल एडवाइजरी जारी

इसी बीच थाईलैंड में स्थित भारतीय दूतावास ने देश के नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी है। भारतीयों को कंबोडिया के धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर जाने से बचने की सलाह दी है। एडवाइजरी में कहा गया है कि कंबोडिया में रहने वाले भारतीय विरोध प्रदर्शनों और भीड़ से दूर रहें, क्योंकि वे हिंसक हो सकते हैं।

थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर बसे शहरों की यात्रा करना जोखिम भरा हो सकता है। सिएम रीप और अंगकोर वाट जैसे प्रमुख पर्यटक स्थल सुरक्षित माने जाते हैं, लेकिन सावधानी बरतनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने पंजाबियों को दिया बड़ा तोहफा, Super VISA का किया ऐलान

दूतावास के अधिकारियों ने टूरिज्म अथॉरिटी ऑफ थाईलैंड की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि थाईलैंड के सात इलाकों में यात्रा न करने की अपील की है।

इसके साथ ही एडवाइजरी में कहा गया है कि मलेशिया और थाईलैंड की सीमा पर बसे याला, पट्टानी, नाराथिवाट और सोंगख्ला (चाना, ना थावी, थेफा, सबा योई जिले) में आतंकी हमलों और हिंसक घटनाओं के कारण भी भारतीयों को गैर-आवश्यक यात्रा से बचने को कहा गया है, क्योंकि इन क्षेत्रों में मार्शल लॉ लागू है।

Thailand Travel Advisory
Thailand Travel Advisory

इन इलाकों में यात्रा करने से किया मना

  • उबोन राचथानी
  • सुरिन
  • सिसाकेट
  • बुरीराम
  • सा काओ
  • चांताबुरी
  • चोंग
[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *