St Soldier News: सेंट सोल्जर कॉलेज के नए सत्र का शुभारंभ श्री सुखमणि साहिब जी के पाठ के साथ हुआ

Muskan Dogra
2 Min Read
St Soldier News

डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: सेंट सोल्जर कॉलेज जालंधर के नए सत्र (2025-26) का शुभारंभ श्री सुखमणि साहिब जी के पाठ के साथ हुआ। कॉलेज निदेशक डॉ. वीना दादा के नेतृत्व में सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष नतमस्तक होकर और पाठ सुनकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

St Soldier News
St Soldier News

सुखमणि साहिब पाठ, गुरु अर्जन देव जी द्वारा रचित गुरु ग्रंथ साहिब का एक महत्वपूर्ण अंश है। यह पाठ चिंता, भय और नकारात्मकता को दूर करने में मदद करता है, तथा शांति और आध्यात्मिक आनंद प्रदान करता है। पाठ के बाद, विद्यार्थियों ने ‘गुर पूरे मेरी रख लाई’ शबद का गायन किया, जिससे भक्तिमय और आध्यात्मिक वातावरण निर्मित हुआ।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

समूह अध्यक्ष अनिल चोपड़ा और उपाध्यक्ष संगीता चोपड़ा ने सभी विद्यार्थियों को नए सत्र के लिए शुभकामनाएँ दीं। कॉलेज निदेशक वर्ना दादा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए पथ संचलन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।

St Soldier News
St Soldier News

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से हमारे बीच एकता और शांति का भाव बढ़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें लगन व मेहनत से शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।

St Soldier News
St Soldier News














Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *