UP New Chief Secretary: उत्तर प्रदेश के नए चीफ सैक्रेटरी बने एसपी गोयल, CM योगी के हैं बेहद करीबी अफसर

Daily Samvad
4 Min Read
IAS SP Goyal UP NEW CHIEF SECRETARY News

डेली संवाद, लखनऊ। UP New Chief Secretary: उत्तर प्रदेश को नया चीफ सैक्रेटरी मिल गया है। सीनियर IAS एसपी गोयल (SP Goyal IAS) यानी शशि प्रकाश गोयल उत्तर प्रदेश के नए चीफ सैक्रेटरी (Chief Secretary) बनाए गए हैं। इससे पहले मनोज कुमार सिंह (Manoj Kumar Singh) इस पद पर थे जो आज यानी गुरुवार को रिटायर हो गए, उनको सेवा विस्तार यानी एक्सटेंशन नहीं मिला। एसपी गोयल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के बेहद करीबी माने जाते हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नए चीफ सैक्रेटरी एसपी गोयल (SP Goyal IAS), गंभीर और मेहनती अधिकारी हैं जो बिना चर्चा में आए अपने काम पर यकीन रखते हैं। वह 1989 बैच के IAS हैं। योगी सरकार मनोज कुमार सिंह का कार्यकाल बढ़ाना चाहती थी। मनोज सिंह को सीएम योगी आदित्यनाथ के करीबी अफसरों में गिना जाता था। ऐसे में योगी सरकार ने करीब 20 दिन पहले उनके सेवा विस्तार के लिए केंद्र सरकार को पत्र भेजा था, लेकिन वहां से हरी झंडी नहीं मिली।

IAS SP Goyal UP NEW CHIEF SECRETARY
IAS SP Goyal UP NEW CHIEF SECRETARY

इन अफसरों को पीछे छोड़ा

वहीं, एसपी गोयल ने मुख्य सचिव की कुर्सी की प्रतिस्पर्धा में वरिष्ठ आईएएस दीपक कुमार और दिवेश कुमार चतुर्वेदी को पीछे छोड़ा। एसपी गोयल अब जनवरी 2027 तक उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव बने रहेंगे। उनका रिटायरमेंट जनवरी 2027 में होगा। एसपी गोयल ने गुरुवार की शाम अपना पदभार ग्रहण कर लिया।

मुख्य सचिव के सूचना अधिकारी की ओर से इस बात की सूचना मीडिया को दी गई है। एसपी गोयल की नियुक्ति की घोषणा ने लखनऊ के प्रशासनिक गलियारों में उत्साह पैदा कर दिया है। उनकी नियुक्ति को लेकर लंबे समय से चर्चाएं थीं। यह फैसला राज्य के प्रशासनिक ढांचे में एक नए युग की शुरुआत माना जा रहा है।

IAS SP Goyal UP NEW CHIEF SECRETARY News Update
IAS SP Goyal UP NEW CHIEF SECRETARY News Update

एसपी गोयल का करियर

शशि प्रकाश गोयल का प्रशासनिक करियर लगभग 4 दशक का है। जिसमें उन्होंने अपनी कुशलता और नेतृत्व क्षमता से एक विशिष्ट पहचान बनाई है। 1989 बैच के आईएएस अधिकारी के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाले गोयल ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में जिला मजिस्ट्रेट के रूप में कार्य किया।

उन्होंने इटावा (1990-1991), मथुरा (1991-1993), और मेरठ (1993) जैसे जिलों में अपनी सेवाएं दीं। इन जिलों में उनके कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक दक्षता, कानून-व्यवस्था, और जन-केंद्रित नीतियों के लिए उनकी सराहना हुई। उनकी कार्यशैली में पारदर्शिता और निर्णय लेने की त्वरित क्षमता ने उन्हें अन्य अधिकारियों से अलग बनाया।

2017 में सीएम के प्रिंसीपल सैक्रेटरी बने

वर्ष 2017 में, एसपी गोयल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया था। इसके बाद, वे अपर मुख्य सचिव के रूप में मुख्यमंत्री कार्यालय (पंचम तल) में तैनात रहे, जहां उन्होंने नागरिक उड्डयन, संपदा, और प्रोटोकॉल जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *