Himachal Landslide: हिमाचल जा रहे हैं तो जरा संभलें! नेशनल हाईवे पर लैंड स्लाइड, रास्ते में फंसे सैकड़ों वाहन

Daily Samvad
2 Min Read
Himachal Landslide News Update

डेली संवाद, मंडी/मनाली। Himachal Landslide News Update: भारी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कई हिस्सों में बादल फटने और लैंड स्लाइड की घटनाएं हो रही हैं। कीरतपुर-मनाली फोरलेन एक बार फिर प्राकृतिक आपदा की चपेट में आता दिख रहा है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

मंडी (Mandi) से कुल्लू (Kullu) की ओर जा रही फोरलेन सड़क कैंची मोड़ से कुछ आगे मगर नाले के पास दोबारा धंसने लगी है। यह वही स्थान है, जहां वर्ष 2023 में भारी भूस्खलन से सड़क का बड़ा हिस्सा बह गया था।

Himachal Landslide News Update
Himachal Landslide News Update

लाखों रुपए खर्च, फिर भी सड़क धंसी

उस समय लाखों खर्च कर मरम्मत की गई थी, लेकिन इस बार भी स्थिति फिर उसी मोड़ पर पहुंच गई है, जहां से रास्ता खत्म होने का डर सताने लगा है।

Himachal Landslide News Update
Himachal Landslide News Update

चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध

मंडी की एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि पंडोह बांध के पास भूस्खलन के बाद चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। माना जा रहा है कि कल रात से लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है। अधिकारी मौके पर हैं और मलबा हटाने और यातायात बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *