Prajwal Revanna: पूर्व PM के पोते प्रज्वल रेवन्ना को रेप केस में मिली बड़ी सजा, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला

Muskaan Dogra
3 Min Read
Prajwal Revanna
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मैसूरु। Prajwal Revanna: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना (Prajwal Revanna) को रेप के मामले में उम्र कैद की सजा सुना दी गई है।

रेप मामले में उम्र कैद की सजा

मिली जानकारी के मुताबिक बेंगलुरु की स्पेशल कोर्ट ने आज पूर्व JDS सांसद और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना (Prajwal Revanna) को मेड से रेप मामले में उम्र कैद की सजा सुनाई। इसके साथ ही रेवन्ना पर 5 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

 Prajwal Revanna
Prajwal Revanna

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

बता दे कि कोर्ट ने शुक्रवार को रेवन्ना को दोषी ठहराया था। वहीं रेवन्ना ने कोर्ट में कम सजा देने की अपील करते हुए दावा किया था कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। दरअसल, रेवन्ना के परिवार के फार्महाउस में काम करने वाली 47 साल की एक महिला ने पिछले साल अप्रैल में उसके खिलाफ FIR दर्ज कराई थी।

कई धाराओं के तहत आरोप तय

Prajwal Revanna
Prajwal Revanna

उसने रेवन्ना पर 2021 से कई बार रेप करने और किसी को भी घटना के बारे में बताने पर वीडियो लीक करने की धमकी देने का आरोप लगाया था। कोर्ट ने 18 जुलाई को इस मामले की सुनवाई पूरी की थी। रेवन्ना के खिलाफ रेप, ताक-झांक, आपराधिक धमकी और अश्लील तस्वीरें लीक करने सहित कई धाराओं के तहत आरोप तय किए थे।

अब तक 4 FIR दर्ज

FIR
FIR

बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ रेप के कुल 4 मामले दर्ज हैं। इनमें से यह पहला केस है, जिसमें उसे दोषी ठहराया गया है। पिछले साल प्रज्वल रेवन्ना का नाम कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में सामने आने के बाद चर्चा में आया था। उस पर 50 से ज्यादा महिलाओं से यौन उत्पीड़न का आरोप है। उनके खिलाफ रेप, छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के आरोपों से जुड़े अब तक 4 FIR दर्ज की गई हैं।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *