Punjab News: पंजाब के इस मंदिर में बड़ा विस्फोट, कई लोग झुलसे

Muskaan Dogra
1 Min Read
Blast
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बरनाला। Punjab News: पंजाब (Punjab) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में एक मंदिर में लंगर स्थल में बड़ा विस्फोट हो गया है जिसमें कई लोग झुलस गए है।

मंदिर में धमाका

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला बरनाला (Barnala) के एक मंदिर में धमाका हो गया है। बताया जा रहा है कि मंदिर में लंगर तैयार करते समय अचानक विस्फोट हुआ, जिसके बाद आग लग गई और कई लोग इस दौरान झुलस गए।

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर ब्रिटेन का सनसनीखेज खुलासा

बताया जा रहा है कि ये आग आग धनौला के पुराने हनुमान मंदिर परिसर में विस्फोट के बाद लगी। मंदिर में संगत के लिए लंगर तैयार किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक धमाके के बाद लंगर वाली जगह पर आग लग गई।Punjab News: पंजाब के इस मंदिर में बड़ा विस्फोट, कई लोग झुलसे

वहीं इस हादसे में कुल 16 लोग झुलस गए है, जिनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है यहां उनका इलाज किया जा रहा है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *