Firing In Punjab: पंजाब में दिन-दहाड़े मेडिकल स्टोर पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, इलाके में मचा हड़कंप

Muskaan Dogra
2 Min Read
Firing In Punjab
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 214 शब्द|📅 11 Aug 2025

डेली संवाद, गुरदासपुर। Firing In Punjab: पंजाब (Punjab) में लगातार अपराध बढ़ता जा रहा है। आए दिन गोलीबारी, चोरी और लूट की घटनाएं सामने आती रहती है। ऐसा ही एक मामला अब पंजाब के जिला गुरदासपुर (Gurdaspur) से सामने आ रहा है।

मेडिकल स्टोर पर चली गोलियां

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला गुरदासपुर (Gurdaspur) में दिन-दहाड़े मेडिकल स्टोर पर गोलियां चली है जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि गुरदासपुर में सड़क पर स्थित खैहरा मेडिकल स्टोर पर नकाबपोश बदमाशों ने गोलियां चला दी।

Firing In Punjab
Firing In Punjab

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

इस दौरान मेडिकल स्टोर मालिक हरजोत ने जानकारी देते हुए बताया कि वह स्टोर पर बैठे थे। तभी इसी बीच वडाला बांगर अड्डा की तरफ से मोटरसाइकिल पर नकाबपोश आया और बीच सड़क खड़े होकर मेडिकल स्टोर पर 3 फायर किए।

मौके पर पहुंची पुलिस

बदमाशों द्वारा किए गए फायर शीशे पर लगे जिससे किसी भी प्रकार के जानमाल का नुकसान होने से बचाव हो गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की जांच करनी शुरू कर दी है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *