MF Gabru-Millionaire: पंजाबी सिंगर करण औजला और रैपर हनी सिंह ने मांगी माफी, जाने क्या है मामला

Muskaan Dogra
2 Min Read
Karan Aujla And Honey Singh Controversy
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। MF Gabru-Millionaire: पंजाबी सिंगर करण औजला (Karan Aujla) और हनी सिंह (Honey Singh) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि करण औजला और हनी सिंह ने महिला आयोग से माफी मांग ली है।

महिला आयोग से मांगी माफी

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाबी सिंगर करण औजला (Karan Aujla) और हनी सिंह (Honey Singh) ने अपने गानों में इस्तेमाल हुई भाषा के लिए पंजाब महिला आयोग से माफी मांग ली है। इस बात की जानकारी पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने (Raj Lali Gill) दी है।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

उन्होंने बताया कि दोनों सिंगर फिलहाल विदेश में हैं। दोनों ने फोन पर कहा है कि जब भी वे भारत आएंगे, तब आयोग के दफ्तर में जाकर माफी मांगेंगे। हालांकि, उन्होंने सात दिन का और समय मांगा है।

वहीं इसके साथ ही पंजाब पुलिस की ओर से एआईजी यादविंदर सिंह सिद्धू आयोग के पास पहुंचे और उन्होंने अपनी रिपोर्ट भी सौंपी। उन्होंने कहा कि दोनों गायकों के वकील जल्द ही अपना पक्ष पेश करेंगे।

गानों का पंजाब महिला आयोग ने लिया संज्ञान

बता दे कि बीते दिनों करण औजला और हनी सिंह के गानों का पंजाब महिला आयोग ने संज्ञान लिया था। गानों में महिलाओं पर आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल पर पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पंजाब डीजीपी को पत्र लिखा था।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *