Sex Racket Busted: देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस की रेड, आपत्तिजनक हालत में मिले लड़के-लड़कियां

Muskaan Dogra
2 Min Read
Sex racket
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, महराजगंज। Sex Racket Busted: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे पर रेड की है। इस दौरान पुलिस ने वहां से बियर की बोतलें और आपत्तिजनक चीजें बरामद की है।

हिरासत में पांच लोग

मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के महराजगंज (Maharajganj) के अमरुतिया वार्ड में पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे पर रेड की है। इस दौरान पुलिस ने वहां से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। पकड़े गए आरोपितों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

इनमें एक महिला को संचालिका बताया जा रहा है। जबकि दो पुरुष और दो महिलाएं वहां पहले से मौजूद थे। इसके साथ ही पुलिस ने रेड के दौरान मौके से बियर की बोतलें व कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई की हैं। पुलिस मकान के आस-पास के रास्तों पर लगे सीसी कैमरों के फुटेज की भी जांच कर रही है।

Sex Racket Busted
Sex Racket Busted

वाट्सएप का डाटा खंगाल रही पुलिस

इसके साथ ही पुलिस संचालिका के वाट्सएप का डाटा भी खंगाल रही है। जिससे इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों के भी पकड़ में आने की संभावना है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें सूचना मिली थी कि अमरुतिया वॉर्ड के एक मकान में देह व्यापार का धंधा चल रहा है।

जिसके चलते योजना बनाकर महिला पुलिस टीम के साथ टीम ने छापेमारी की। जिसमें सभी आरोपितों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। इस मामले में बरामद सामग्री को जब्त कर लिया गया है। सभी आरोपितों के विरुद्ध धाराओं में केस दर्ज किया जा रहा है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *