Punjab News: मुख्यमंत्री 79वें स्वतंत्रता दिवस पर फरीदकोट में फहराएंगे तिरंगा

Daily Samvad
2 Min Read
Bhagwant Mann CM Punjab

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) 79वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) पर फरीदकोट में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

CM Bhagwant Singh Mann
CM Bhagwant Singh Mann

 

CM मान ने मंत्रिमंडल को जिम्मेदारी सौंपी

आज यहां यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि भगवंत सिंह मान ने विभिन्न जिला मुख्यालयों पर स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता के लिए अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों को भी जिम्मेदारी सौंपी है।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

प्रवक्ता ने आगे बताया कि पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां फिरोजपुर में, उपाध्यक्ष जय किशन रोड़ी फाजिल्का में, वित्त मंत्री हरपाल चीमा रूपनगर में, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री अमन अरोड़ा लुधियाना में, सामाजिक न्याय मंत्री डॉ. बलजीत कौर एस.बी.एस. नगर में।

Independence Day
Independence Day

ये मंत्री इन जिलों में फहराएंगे तिरंगा

उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा संगरूर में, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह अमृतसर में, आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां गुरदासपुर में, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक्क तरन तारन में, परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर मानसा में, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस मोगा में।

खनन मंत्री बरिंदर गोयल बठिंडा में, ग्रामीण विकास मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद जालंधर में, स्थानीय निकाय मंत्री रवजोत सिंह पठानकोट में, कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां एस.ए.एस. नगर में, बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत होशियारपुर में और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. पटियाला में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *