डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आज संत कबीर कुटीर में तिरंगा लगाया। उन्होंने कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है।
यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने आम जनता से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के इस पखवाड़े में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़कर राष्ट्रीय एकता के इस पर्व में सक्रिय रूप से सम्मिलित हों।






