Punjab News: मो​हिंदर भगत ने युद्ध स्मारकों के निर्माण और सैनिक विश्राम गृहों के नवीनीकरण की प्रगति की समीक्षा की

Daily Samvad
3 Min Read
Mohinder Bhagat Minister Punjab
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए तेजी से कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री श्री मो​हिंदर भगत ने आज अधिकारियों से राज्य में युद्ध स्मारकों के निर्माण कार्यों और सैनिक विश्राम गृहों के नवीनीकरण की प्रगति की समीक्षा की।

पंजाब (Punjab) सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग और लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री मो​हिंदर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार स्वतंत्रता सेनानियों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Mohinder Bhagat Minister Punjab
Mohinder Bhagat Minister Punjab

युद्ध स्मारकों के निर्माण गतिविधियों की जानकारी

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। बैठक के दौरान, लोक निर्माण विभाग की विशेष सचिव हरगुणजीत कौर ने मंत्री श्री मो​हिंदर भगत को राज्य में युद्ध स्मारकों के निर्माण से संबंधित चल रही गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

मंत्री ने इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग को कार्य की गति और तेज करने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर रक्षा सेवाएं विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर भुपिंदर सिंह ढिल्लों (सेवानिवृत्त) ने पिछले तीन महीनों की गतिविधियों पर एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने मंत्री को पूर्व सैनिकों के लिए वित्तीय सहायता, शैक्षिक लाभ, चिकित्सीय सुविधा और सैनिक विश्राम गृहों के नवीनीकरण संबंधी प्रगति के बारे में अवगत कराया।

Mohinder Bhagat Cabinet Minister Punjab
Mohinder Bhagat Cabinet Minister Punjab

लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

मंत्री ने राज्य में सैनिक विश्राम गृहों के नवीनीकरण और रखरखाव के कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और किसी भी अधिकारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

श्री भगत ने अधिकारियों से कहा कि पूर्व सैनिकों से संबंधित सभी मामलों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारी सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता अभियान सुनिश्चित करें, ताकि पात्र लाभार्थी इन योजनाओं का पूरा लाभ प्राप्त कर सकें।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *