Road Accident: खाटू श्याम का दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी का भीषण एक्सीडेंट, 11 लोगों की मौत, कई घायल

Daily Samvad
3 Min Read
Road Accident News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, दौसा। Road Accident News Update: आज सुबह हुए भीषण एक्सीडेंट (Accident) में 11 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 7 बच्चे और 4 महिलाएं शामिल हैं। सभी राजस्थान (Rajasthan) में खाटू श्याम जी (Khatoo Shyam) दर्शन करने के बाद घर वापस लौट रहे थे। सभी मृतक उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बताए जा रहे हैं।

11 लोगों की मौत

जानकारी के मुताबिक राजस्थान (Rajasthan) के दौसा (Dausa) में पिकअप-कंटेनर की टक्कर में 11 लोगों की मौत गई। मृतकों में 7 बच्चे और 4 महिलाएं हैं। सभी उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के एटा के रहने वाले हैं। एक्सीडेंट में कई लोग घालय भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Road Accident News
Road Accident News

पिकअप में 22 लोग सवार थे

दौसा (Dausa) पुलिस के अनुसार यह भीषण हादसा बुधवार सुबह करीब 3.30 बजे सैंथल थाना क्षेत्र के बापी गांव में हुआ। पुलिस के मुताबिक पिकअप में 22 लोग सवार थे, जो खाटूश्याम के दर्शन कर लौट रहे थे।

कंटेनर ने पिकअप को पीछे से मारी टक्कर

पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि कंटेनर ने पिकअप को पीछे से टक्कर मारी है। पिकअप में 22 से ज्यादा श्रद्धालु थे। इनमें 10 की मौत दौसा में हुई है। वहीं, एक गंभीर घायल ने जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में दम तोड़ा है।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

पुलिस के मुताबिक मृतकों में पूर्वी (3), प्रियंका (25), दक्ष (12), शीला (35), सीमा (25), अंशु (26) और सौरभ (35) हैं। 4 मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Road Accident News
Road Accident News

घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया

कुछ घायलों को दौसा के जिला अस्पताल में जबकि गंभीर घायलों को जयपुर के सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल में भर्ती किया गया है। एसएमएस में भर्ती लोगों में लक्ष्य (5), नैतिक (6), रीता (30), नीलेश कुमारी (22), प्रियंका (19), सौरभ (28), मनोज (28) व एक अन्य है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *