⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 148 शब्द|📅 16 Aug 2025
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए अब SC विंग का गठन भी कर दिया है। इसके प्रेसिडेंट के रूप में पूर्व विधायक और फतेहगढ़ साहिब से लोकसभा चुनाव लड़ चुके गुरप्रीत सिंह को नियुक्त किया गया है।

23 जिलों के इंचार्ज भी बनाए गए
पार्टी ने पूरी रणनीति के तहत SC विंग का गठन किया है। दोआबा, माझा, मालवा सेंट्रल, मालवा ईस्ट और मालवा वेस्ट में 11 स्टेट सेक्रेटरी नियुक्त किए गए हैं, साथ ही सभी 23 जिलों के इंचार्ज भी बनाए गए हैं।
यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम
इससे पहले पार्टी ने अन्य सभी विंग का गठन और बोर्ड व कॉरपोरेशन के चेयरमैन व डायरेक्टर की नियुक्ति भी कर दी थी।








