Weather News: हिमाचल के कुल्लू में बादल फटने से भारी तबाही, कई जिलों में अलर्ट जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Kullu Landslide
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कुल्लू। Weather Rainfall Cloudburst Flood LIVE Photos Update: देश के पहाड़ी राज्यों में हो रही मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में मानसून की बारिश में तबाही नहीं थम रही। आज सुबह 4 बजे के करीब कुल्लू (Kullu) के टकोली में बादल फटा। कुल्लू के पनारसा, नगवाई में भी फ्लैश फ्लड के बाद चारो तरफ मलबा बिखरा है।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में अगस्त में भी बाढ़ के हालात हैं। बड़वानी के राजपुर में नदी-नाले उफान पर हैं। यहां के नगर पालिका उपाध्यक्ष की कार नदी में बह गई। प्रदेश में 939.8mm बारिश होती है। अब तक 787.4mm हो चुकी है। जो कुल बारिश का 84% है।

Cloudburst in Kullu
Cloudburst in Kullu

20 जिलों में बाढ़ जैसे हालात

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के 20 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। फतेहपुर में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। 10 से अधिक गांवों में पानी घुस गया है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 0.8mm बारिश हुई, जो सामान्य 8.8mm से 91% कम है। 1 जून से अब तक प्रदेश में 516.2mm बारिश हुई है, जो सामान्य 488.9mm से 6% ज्यादा है।

Cloudburst in Kullu
Cloudburst in Kullu

मुंबई में तेज बारिश का रेड अलर्ट

मुंबई (Mumbai) में तेज बारिश का रेड अलर्ट है। यहां के विक्रोली में शनिवार को लैंडस्लाइड हुई थी, जिसमें 2 लोगों की मौत और 2 लोग घायल हुए थे। आज भी यहां बारिश जारी है। रायगढ़ जिले में अंबा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। रत्नागिरी जिले में भी जगबुडी-कोडवली नदियां भी चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही हैं।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *