Encounter In Punjab: पंजाब के इस जिले में एनकाउंटर, चली ताबड़तोड़ गोलियां

Muskaan Dogra
2 Min Read
Encounter in Punjab
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 230 शब्द|📅 19 Aug 2025

डेली संवाद, पटियाला। Encounter In Punjab: पंजाब (Punjab) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान एक आरोपी घायल हो गया है।

आरोपी के पैर में लगी गोली

मिली जानकारी के मुताबिक पटियाला (Patiala) के राजपुरा में एक हत्यारे और पुलिस पार्टी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान हत्या के एक मामले में फरार चल रहे एक आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

वहीं गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आरोपी ने 20 तारीख को गांव गज्जू माजरा में तरसेम सिंह नाम के एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी और वारदात को अंजाम देकर फरार हो रहा था।

Encounter In Punjab
Encounter In Punjab

पुलिस आज गुप्त सूचना के आधार पर उसका पीछा कर रही थी, तभी उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गुरप्रीत सिंह के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर हत्या के अलावा लूट और डकैती के कई अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *