Flood Alert: पंजाब में बाढ़ का खतरा, भाखड़ा बांध में लगातार बढ़ रहा जलस्तर

Muskaan Dogra
2 Min Read
Flood Alert In Punjab
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Flood Alert: पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण पंजाब (Punjab) के बांधों और नदियों में जलस्तर बढ़ रहा है। इसके चलते भाखड़ा बांध के स्पिलवे आज टेस्ट के लिए खोले जाएंगे।

भाखड़ा बांध का जलस्तर 1665.06 फीट

बता दें कि भाखड़ा बांध (Bhakra Dam) अभी भी खतरे के निशान से 15 फीट नीचे है, लेकिन हिमाचल (Himachal Pradesh) में लगातार हो रही बारिश के कारण बांध में जलस्तर बढ़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह भाखड़ा बांध का जलस्तर 1665.06 फीट है।

Flood Alert In Punjab
Flood Alert In Punjab

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

आपको बता दें कि भाखड़ा बांध में 1680 फीट तक पानी संग्रहित किया जा सकता है, उसके बाद भाखड़ा बांध के फ्लड गेट खोल दिए जाते हैं। भाखड़ा बांध में अभी भी 15 फीट तक पानी भरा जा सकता है।

लोगों को एहतियात बरतने की सलाह

भाखड़ा बांध में 65617 क्यूसेक पानी आ रहा है और भाखड़ा बांध से 32171 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। यह पानी दो नहरों और सतलुज नदी में छोड़ा जा रहा है। वहीं प्रशासन ने दरिया के किनारे बसे लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *