Punjab News: पंजाब सरकार बाढ़ पीड़ितों को हुए नुकसान की पाई-पाई का मुआवजा देगी: मुख्यमंत्री

Daily Samvad
4 Min Read
CM Orders given for special Girdawari in flood affected areas
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, सुल्तानपुर लोधी। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने आज राज्य में बाढ़ के कारण लोगों को हुए हर तरह के नुकसान के लिए उचित मुआवजा देने की घोषणा की। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में ऐसी प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से बचने के तरीकों पर भी विचार किया जाएगा।

नेक काम के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी

कपूरथला जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों के तूफानी दौरे के दौरान, लोगों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य में यह स्थिति उत्पन्न हुई है। भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार इस गंभीर संकट की घड़ी में लोगों को राहत प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस नेक काम के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों के जान-माल की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

राज्य सरकार लोगों को राहत पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध

बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को राहत पहुँचाने की राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि वह प्राकृतिक आपदा के कारण राज्य में बनी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोगों को राहत पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है, और उन्होंने अधिकारियों को ऐसी प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम करने या टालने के तरीकों का पता लगाने के लिए भी कहा है। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार मुसीबत की इस घड़ी में लोगों के साथ खड़ी है और उन्हें हर तरह की सहायता प्रदान कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहले से ही बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित इलाकों में राहत सुनिश्चित करने के लिए पूरा जोर लगाया जा रहा है ताकि लोगों को किसी भी तरह की मुश्किल का सामना न करना पड़े। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

Bhagwant Mann CM Punjab
Bhagwant Mann CM Punjab

सरकार बाढ़ के दौरान लोगों को हुए नुकसान का मुआवजा देगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही राज्य में बाढ़ के कारण लोगों को हुए नुकसान का पता लगाने के लिए विशेष गिरदावरी के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि विशेष गिरदावरी निष्पक्ष तरीके से की जाए ताकि लोगों को उनके नुकसान का उचित मुआवजा दिया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को नुकसान का उचित मुआवजा देने के लिए विशेष गिरदावरी में फसल, पशु, घर आदि के अलावा ऐसे हर नुकसान को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन निचले इलाकों में बाढ़ के कारण हुए नुकसान का पता लगाकर लोगों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार बाढ़ के दौरान लोगों को हुए एक-एक पैसे के नुकसान का मुआवजा देगी।

इससे पहले, जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बाढ़ के कारण पैदा हुई स्थिति से अवगत कराया। इस दौरान, भगवंत सिंह मान ने मक्खू से हरीके पत्तन तक बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण भी किया।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *