Anil Ambani: अनिल अंबानी के ठिकानों पर CBI की बड़ी रेड, जाने क्या है मामला

Muskaan Dogra
2 Min Read
Anil Ambani
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Anil Ambani: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि CBI ने आज अनिल अंबानी (Anil Ambani) के रिलायंस ग्रुप के कई ठिकानों पर छापेमारी की है।

बैंक फ्रॉड मामले में रेड

मिली जानकारी के मुताबिक अनिल अंबानी (Anil Ambani) के रिलायंस ग्रुप के कई ठिकानों पर आज CBI ने रेड की है। बताया जा रहा है कि सीबीआई ने ये रेड बैंक फ्रॉड मामले में की है। इसके साथ ही अनिल अंबानी पर CBI ने FIR भी दर्ज की है।

CBI Raid
CBI Raid

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

बताया जा रहा है कि CBI की एक टीम ने अनिल अंबानी (Anil Ambani) के आवास और कार्यालय से जुड़े कई ठिकानों की तलाशी ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये रेड यस बैंक (Yes Bank) से लिए 17,000 करोड़ रुपए के लोन धोखाधड़ी मामले में की गई है।

कई कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज

सीबीआई ने इस मामले में Yes Bank और रिलायंस समूह की कई कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि Yes Bank के संस्थापक राणा कपूर और अन्य आरोपियों ने आपराधिक साजिश रचकर रिलायंस समूह की कंपनियों को लगभग रू17,000 करोड़ का कर्ज दिया।

Fraud
Fraud

बैंक को हुआ भारी वित्तीय नुकसान

इसके बाद इन लोन्स को कथित तौर पर फर्जी कंपनियों और ग्रुप की अन्य इकाइयों में डायवर्ट किया गया। सीबीआई का मानना है कि इस धोखाधड़ी से यस बैंक को भारी वित्तीय नुकसान हुआ और बैंक की साख पर भी गहरा असर पड़ा।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *