Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंडियाला गांव में हुए भीषण हादसे पर गहरा दुख किया प्रकट

Muskaan Dogra
2 Min Read
Bhagwant Mann CM Punjab
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने आज होशियारपुर ज़िले के मंडियाला गाँव में हुए भीषण हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है, जिसमें एल.पी.जी. टैंकर में विस्फोट होने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए।

पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर

इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की। उन्होंने अकाल पुरख से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में शाश्वत स्थान प्रदान करें और परिवारों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

इस दौरान मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के लिए दो-दो लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वे ज़िला प्रशासन से लगातार संपर्क में हैं और पूरी स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं।

Blast In Jalandhar
Blast In Jalandhar

भगवंत सिंह मान ने आगे बताया कि ज़िला प्रशासन को सभी घायलों के मुफ्त इलाज को सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *