डेली संवाद, न्यूयॉर्क। US News: अमेरिका (America) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अमेरिका (America) में एक भयनाक सड़क हादसा हो गया है जिसमें भारतीय समेत कई लोगों की मौत हो गई है।
5 यात्रियों की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिका (America) में नियाग्रा फॉल्स (Niagara Falls) से न्यूयॉर्क (New York) शहर लौट रही एक टूर बस नियंत्रण खोकर खाई में गिर गई। इस हादसे में बस में सवार 5 यात्रियों की मौत और कई लोग घायल हो गए है जिनको अस्पताल में भर्ती किया गया है।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए
बताया जा रहा है कि बस में कुल 54 लोग सवार थे। पुलिस ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि यह दुर्घटना बफ़ेलो से 40 किलोमीटर पूर्व उस समय हुई जब पर्यटक नियाग्रा फॉल्स देखने के बाद न्यूयॉर्क शहर लौट रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि यात्री भारतीय, चीनी और फिलिपिनो मूल के थे।

न्यूयॉर्क राज्य पुलिस कमांडर ने मृतकों की संख्या बताते हुए कहा कि ऐसा माना जा रहा है कि चालक का ध्यान भटक गया था और उसने नियंत्रण खो दिया।कई यात्रियों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। बस ड्राइवर ज़िंदा और स्वस्थ है।






