डेली संवाद, चंडीगढ़। Holiday News: schools in Punjab will remain closed till August 30 – पंजाब (Punjab) में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते कई जिलों में स्कूलों में छुट्टी (Holiday) का ऐलान किया जा रहा है। बता दें कि पंजाब (Punjab) में बीते दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है जिसके चलते नदियां उफान पर है। कई जिलों में बाढ़ आ गई है। जिससे मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Singh Mann) ने बड़ा ऐलान किया है।
यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह
पंजाब (Punjab) के कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए है। इसी को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार (Punjab Government) ने राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 30 अगस्त तक छुट्टी (Holiday) घोषित कर दी है। जिसके चलते 30 अगस्त तक सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।

30 अगस्त तक छुट्टी
सीएम भगवंत मान ने इसके बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि ‘पिछले दिनों से भारी बारिश हो रही है और मौसम विभाग की ओर से आगे भी कुछ दिनों तक भारी बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
ਪਿਛਲੇ ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਭਾਰੀ ਮੀਂਹ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਮੌਸਮ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਅੱਗੇ ਵੀ ਕੁੱਝ ਦਿਨ ਭਾਰੀ ਮੀਂਹ ਪੈਣ ਦਾ ਅਨੁਮਾਨ ਲਗਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਜਿਸਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ ਸੂਬੇ ਦੇ ਸਾਰੇ ਪ੍ਰਾਇਮਰੀ, ਸੈਕੰਡਰੀ, ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਰਕਾਰੀ ਤੇ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਸਕੂਲ 27 ਅਗਸਤ ਤੋਂ 30 ਅਗਸਤ ਤੱਕ ਬੰਦ ਰਹਿਣਗੇ।
—-
पिछले दिनों से भारी बारिश हो रही…
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) August 26, 2025
जनजीवन अस्त व्यस्त
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि राज्य के सभी प्राइमरी, सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 27 अगस्त से 30 अगस्त तक बंद रहेंगे।’ आपको बता दें कि राज्य में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।






