Punjab Flood Alert: पंजाब में टूटा फ्लड गेट, 50 लोग फंसे, एक कर्मचारी लापता, हालात हुए बेकाबू

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Flood Alert
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 206 शब्द|📅 27 Aug 2025

डेली संवाद, पठानकोट। Punjab Flood Alert: पंजाब (Punjab) में बाढ़ के कारण लगातार हालात बिगड़ते जा रहे है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पठानकोट के माधोपुर हेडवर्क्स का फ्लड गेट टूट गया है।

माधोपुर हेडवर्क्स का गेट टूटा

मिली जानकारी के मुताबिक पठानकोट (Pathankot) के माधोपुर हेडवर्क्स का गेट टूट गया है। जिसके कारण बांध से पानी सीधे रावी नदी में जा रहा है और रावी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं 50 लोग भी फंसे हुए है।

Punjab Flood Alert: पंजाब में टूटा फ्लड गेट, 50 लोग फंसे, एक कर्मचारी लापता, हालात हुए बेकाबू

यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह

वहीं इसके साथ ही एक कर्मचारी के लापता होने की भी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी क्षतिग्रस्त गेट की मरम्मत करने आए थे। इस बीच, पानी के तेज़ बहाव के कारण एक फ्लड गेट टूट गया।

सीएम मान का गांव भी पानी की चपेट में

वहीं संगरूर जिले में सीएम भगवंत मान का गांव सतौज भी पानी की चपेट में है। बुधवार सुबह पठानकोट-जम्मू हाईवे के पास नहर टूटने से पानी हाईवे के ऊपर बहने लग रहा है। कई गांव इस समय बाढ़ की चपेट में आ गए है जिसके चलते लोगों को नाव से बाहर निकाला जा रहा है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *