Rahul Gandhi: गुजरात मॉडल वोट चोरी का मॉडल, राहुल गांधी ने BJP पर लगाया बड़ा आरोप

Daily Samvad
2 Min Read
Rahul Gandhi
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मुजफ्फरपुर। Rahul Gandhi Bihar Voter Adhikar Yatra Live News: बिहार (Bihar) की राजनीति में बदलाव लाने के लिए कांग्रेस (Congress) के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) वोटर अधिकार यात्रा (Voter Adhikar Yatra) पर है। इस यात्रा का आज 11वां दिन है। यात्रा मुजफ्फरपुर पहुंची है। यहां जारंग हाई स्कूल मैदान में राहुल ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘इन लोगों ने महाराष्ट्र और गुजरात का चुनाव चोरी किया।

यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि 2014 से पहले ये गुजरात (Gujarat) में शुरू हुआ। गुजरात मॉडल आर्थिक मॉडल नहीं है।’ ‘गुजरात मॉडल वोट चोरी करने का मॉडल है। जिसे ये लोग 2014 में राष्ट्रीय स्तर पर लाए। हम कुछ कहते नहीं थे, क्योंकि हमारे पास कोई सबूत नहीं थे, लेकिन महाराष्ट्र में हमें सबूत मिल गया।

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

शब्दों और आंखों में कभी डर नहीं होता

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि इससे पहले तमिलनाडु के CM स्टालिन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा- ‘वोटर्स को लिस्ट से हटाना आतंकवाद से खतरनाक है। बीजेपी ने चुनाव आयोग को कठपुतली बना लिया है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) जी के शब्दों और आंखों में कभी डर नहीं होता।’

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने दरभंगा (Darbhanga) से सुबह साढ़े 8 बजे अपनी यात्रा शुरू की थी। इस दौरान वे प्रियंका गांधी के साथ बुलेट से भी चले। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) मां जानकी का दर्शन करने सीतामढ़ी के पुनौरा धाम नहीं जाएंगी। वह दिल्ली लौट गई हैं।

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

यात्रा रात में सीतामढ़ी पहुंचेगी

मुजफ्फरपुर के बाद यात्रा रात में सीतामढ़ी पहुंचेगी। वोटर अधिकार यात्रा शाम को मुजफ्फरपुर के गायघाट पहुंचेगी। यहां की 4 सीटों से होकर गायघाट, बोचहां, मीनापुर, औराई से यात्रा गुजरेगी। इसके अलावा नगर विधानसभा क्षेत्र का बड़ा हिस्सा भी इस यात्रा से प्रभावित होगा। नगर सीट कांग्रेस के कब्जे में है। यहां से विजेंद्र चौधरी विधायक हैं।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *