Punjab Flood Alert: पंजाब में बाढ़ ने मचाई तबाही, तीन लोगों की मौत और चार लापता, सेना ने संभाला मोर्चा

Muskan Dogra
2 Min Read
Punjab Flood Alert

डेली संवाद पंजाब। Punjab Flood Alert: पंजाब (Punjab) में बाढ़ के कारण स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। पंजाब (Punjab) के कई गांव पानी में डूब गए है और कई घर गए है। फंसे हुए लोगों को सेना की मदद से बाहर निकाला जा रहा है।

तीन लोगों की मौत

वहीं पानी के तेज बहाव की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई है और चार लोग लापता हो गए है। सेना, एनडीआरएफ, पुलिस और अन्य एजेंसियां राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। हिमाचल में पोंग डैम का वाटर लेवल 1396 फुट पार हो गया है।

Punjab Flood Alert
Punjab Flood Alert

यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह

इसी के चलते बीबीएमबी ने फैसला लिया है कि आज दोपहर 2 बजे 1 लाख 10 हजार क्यूसिक पानी ब्यास दरिया में छोड़ा जाएगा। इसके लिए हिमाचल और पंजाब के सभी गांवों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। बता दे कि सबसे खराब हालात पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, फिरोजपुर और फाजिल्का में हैं।

Flood Alert In Punjab
Flood Alert In Punjab

गांवों में भरा पानी

इसके साथ ही रणजीत सागर बांध का जलस्तर भी खतरे के निशान 527 फीट के करीब पहुंच चुका है। हालांकि, अभी ये खतरे के निशान से नीचे है, फिर भी इसके 4 गेट खोले गए हैं। पठानकोट और गुरदासपुर में बाढ़ से लोगों की परेशानियां अधिक बढ़ गई हैं। यहां अधिकांश गांवों में पानी भरा हुआ है।

Punjab Flood Alert
Punjab Flood Alert














Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *