Pitru Paksha 2025: कब है पितृ पक्ष? 6 या 7 सितंबर को? यहां जानिए पितृ पक्ष से जुड़ी सभी जरूरी बातें

Daily Samvad
3 Min Read
Pitru Paksha

डेली संवाद, जालंधर। Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष (Pitru Paksha) शुरू होने वाला है। जिसे हम श्राद्ध पक्ष भी कहते हैं। यह अवधि पूर्वजों को समर्पित है। इस दौरान पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि पितृ पक्ष में हमारे पूर्वज पृथ्वी पर आते हैं और अपने परिवार को आशीर्वाद देते हैं।

यह समय उनकी आत्मा को मुक्ति दिलाने और उनके प्रति सम्मान दिखाने का होता है। इस साल पितृ पक्ष (Pitru Paksha 2025) की शुरुआत कब होगी, इसे लेकर लोगों के मन में थोड़ी कन्फूयजन है, तो आइए जानते हैं कि पितृ पक्ष 6 या 7 सितंबर कब से शुरू हो रहा है?

Pitru Paksha 2025 Date
Pitru Paksha 2025 Date

पितृ पक्ष 2025 6 या 7 सितंबर? (Pitru Paksha Date And Time)

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल भाद्रपद महीने की पूर्णिमा तिथि 07 सितंबर को देर रात 01 बजकर 41 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन 07 सितंबर को ही रात 11 बजकर 38 मिनट पर होगा।

यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह

पंचांग को देखते हुए इस साल पितृ पक्ष (Pitru Paksha) की शुरुआत 07 सितंबर 2025 से होगी। साथ ही इसकी समाप्ति 21 सितंबर 2025 को होगी।

pitra-dosh
pitra-dosh

पितृ पक्ष का महत्व (Pitru Paksha 2025 Significance)

पितृ पक्ष में श्राद्ध करने से पितरों को मोक्ष मिलता है और वे खुश होकर अपने वंशजों को आशीर्वाद देते हैं। इस दौरान किए गए दान-पुण्य और तर्पण से परिवार में सुख-समृद्धि आती है और सभी तरह के कष्ट दूर होते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान पितरों से जुड़े अनुष्ठान करने से कुंडली से पितृ दोष समाप्त होता है।

श्राद्ध के नियम (Pitru Paksha 2025 Shradh Niyam)

पितृ पक्ष के दौरान रोज सुबह स्नान करने के बाद दक्षिण दिशा की ओर मुख करके जल में काला तिल मिलाकर तर्पण करना चाहिए। श्राद्ध के दिन किसी ब्राह्मण को घर पर बुलाकर भोजन कराना शुभ माना जाता है। भोजन में खीर, पूड़ी, और उनकी पसंद की अन्य चीजें शामिल करनी चाहिए।

Puja Path
Puja Path

श्राद्ध के बाद जरूरतमंदों को क्षमतानुसार दान देना चाहिए। पितृ पक्ष के 15 दिनों तक घर में सात्विक भोजन ही बनाना चाहिए। लहसुन, प्याज और मांसाहार का सेवन पूरी तरह से वर्जित माना गया है। इस दौरान घर और मन दोनों को साफ और पवित्र रखना चाहिए।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *