Punjab Flood Alert: पंजाब में घग्गर नदी का बढ़ा जलस्तर, लोगों के घरों में घुसा पानी, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Flood Alert
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 240 शब्द|📅 29 Aug 2025

डेली संवाद, पंजाब। Punjab Flood Alert: पंजाब (Punjab) में बाढ़ के कारण स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। पंजाब (Punjab) के कई गांव पानी में डूब गए है और कई घर गए है। फंसे हुए लोगों को सेना की मदद से बाहर निकाला जा रहा है।

9 गांव के लोगों को अलर्ट

मिली जानकारी के मुटबैक पंजाब (Punjab) के 7 जिलों में जहां बाढ़ के हालात बने हुए है। वहीं, अब मोहाली जिले के डेराबस्सी सब डिवीजन के 9 गांव के लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई। क्योंकि घग्गर नदी का जलस्तर 70,000 क्यूसेक को पार कर गया है।

Punjab Flood Alert
Punjab Flood Alert

यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह

दूसरी तरफ देर रात हुई बारिश से फेज-11 के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। लोगों के घरों पानी भर गया है। लोग बड़ी मुश्किल से अपनी स्थिति संभाल रहे है। मोहाली जिला प्रशासन द्वारा जारी अलर्ट में कहा गया है कि सुबह 8:00 बजे घग्गर नदी का जलस्तर 70,000 क्यूसेक को पार कर गया है।

Flood Alert In Punjab
Flood Alert In Punjab

आज सुबह 3:50 बजे झील के फ्लड गेट खोले गए। लगातार हो रही बारिश के कारण झील का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, हालांकि गेट खुलने के बाद सेक्टर-26 से बापू धाम जाने वाली सड़क पर पानी का बहाव बढ़ गया है। इसके साथ ही किशनगढ़ पुल पर भी पानी का स्तर बढ़ गया है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *