Punjab News: संकट टलने तक हर पल आपके साथ खड़ी है ‘आप’– अमनदीप कौर

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab News
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 322 शब्द|📅 30 Aug 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) में प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार और संगठन लोगों के साथ मजबूती से खड़े हैं। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों के तहत, जहाँ पूरी सरकारी मशीनरी दिन-रात राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई है, वहीं विभिन्न विंगों के आप नेता और कार्यकर्ता भी पीड़ितों की लगातार मदद कर रहे हैं।

आवश्यक सहायता प्रदान की

शनिवार को आम आदमी पार्टी महिला विंग की अध्यक्ष और विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने राज्य की विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों में जाकर ज़रूरतमंदों को भोजन, कपड़े और अन्य आवश्यक सहायता प्रदान की। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में, आम आदमी पार्टी और पंजाब सरकार चट्टान की तरह उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान व्यक्तिगत रूप से सभी राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हर प्रभावित नागरिक तक तुरंत मदद पहुँचे।

Punjab News: संकट टलने तक हर पल आपके साथ खड़ी है ‘आप’– अमनदीप कौर
Punjab News

यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह

अरोड़ा ने कहा कि पंजाब में बाढ़ से उत्पन्न संकट की घड़ी में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार और पार्टी के नेता व कार्यकर्ता लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार जहाँ राहत कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ रही है, वहीं पार्टी का हर कार्यकर्ता ज़मीनी स्तर पर लोगों तक मदद पहुँचाने के लिए दिन-रात काम कर रहा है।

Punjab News: संकट टलने तक हर पल आपके साथ खड़ी है ‘आप’– अमनदीप कौर
Punjab News

उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचा रहे हैं और राहत शिविरों में उनकी सेवा कर रहे हैं। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि आप सरकार इस प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रतिबद्ध है और स्थिति को जल्द ही सामान्य करने के लिए हर संभव कदम उठाएगी।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *