Punjab Flood: पंजाब के CM भगवंत मान ने केंद्र सरकार से मांगे 60 हजार करोड़, कहा- बाढ़ में 3 लाख एकड़ फसल डूबी

Daily Samvad
3 Min Read
CM Bhagwant Singh Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Flood News Update: पंजाब (Punjab) के सैकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में है। राज्य के 9 जिले इन दिनों बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। कई गांवों और शहरों में पानी भर गया है, जिससे लोगों के घर और फसलें दोनों बर्बाद हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रम्प की बड़ी साजिश बेनकाब! तो इसलिए भारत पर लगाया 50% टैरिफ?

मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Singh Mann) ने इस स्थिति पर चिंता जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को पत्र लिखा है। उन्होंने केंद्र सरकार से रुके हुए 60 हजार करोड़ रुपए का फंड तुरंत जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पंजाब (Punjab) भारी मुसीबत के दौर से गुजर रहा है।

Flood Alert In Punjab
Flood in Punjab

1000 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में

सीएम भगवंत मान ने बताया कि अब तक 1000 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं और लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। करीब 3 लाख एकड़ कृषि भूमि जलमग्न हो चुकी है। बाढ़ का सबसे ज्यादा असर गुरदासपुर, कपूरथला, अमृतसर, पठानकोट, फिरोजपुर, फाजिल्का और होशियारपुर जिलों में देखा जा रहा है।

50 हजार प्रति एकड़ मुआवजा देने को तैयार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया है कि SDRF के नियमों में बदलाव किए जाएं ताकि किसानों को बाढ़ से हुए नुकसान पर प्रति एकड़ 50,000 रुपए का मुआवजा दिया जा सके। मान ने यह भी स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार किसानों को 50,000 रुपए प्रति एकड़ मुआवजा देने को तैयार है, लेकिन इसके लिए केंद्र सरकार की सहमति आवश्यक है।

CM Mann reviews flood relief arrangements in Amritsar
CM Mann reviews flood relief arrangements in Amritsar

सामान्य वर्षा से 74% अधिक हुई

पंजाब में अगस्त 2025 में पंजाब में कुल 253.7 मिमी बारिश हुई, जो कि सामान्य वर्षा से 74% अधिक है। सामान्य तौर पर पंजाब में अगस्त महीने में 146.2 मिमी बारिश होती है। यह जानकारी मौसम विभाग की तरफ से दी गई है। इस मौसम लोग आफत है। वहीं, सरकार की तरफ से आज तक छुट्टियां घोषित की हुई है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *