डेली संवाद, लुधियाना। Fraud Travel Agent: पंजाब (Punjab) से आए दिन विदेश भेजने के नाम पर फ्रॉड करने के मामले बढ़ते जा रहे है। फ्रॉड ट्रैवल एजेंट (Fraud Travel Agent) भोले भाले लोगों से लाखों रुपए की ठगी कर लेते है ऐसे ही एक मामला सामने आ रहा है।

इंग्लैंड भेजने के नाम पर 40 लाख की ठगी

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला लुधियाना (Ludhiana) में इंग्लैंड (England)  भेजने के नाम पर 2 लोगों से 40 लाख 10 हजार रुपए की ठगी कर ली गई है। आरोपी ट्रैवल एजेंट का नाम सिमरनदीप सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर ब्रिटेन का सनसनीखेज खुलासा

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दसूहा के गांव जंडौर निवासी सहजप्रीत सिंह पुत्र तरलोचन सिंह ने इस ट्रैवल एजेंट को इंगलैंड (England) भेजने के लिए 19 लाख 70 हजार रुपए और उसके बाद 4 लाख 40 हजार रुपए कुल 24 लाख 10 हजार रुपए दिए थे।

Fraud Travel Agent
Fraud Travel Agent

जबकि दूसरे व्यक्ति अमनप्रीत सिंह पुत्र सुच्चा सिंह निवासी केहरवाली ने इस ट्रैवल एजेंट को विदेश इंगलैंड भेजने के लिए एक बार 9 लाख रुपए और दूसरी बार 7 लाख रुपए दिए, कुल 16 लाख रुपए दिए जबकि ट्रैवल एजेंट सिमरदीप सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी सग्गला ने दोनों से कुल 40 लाख 10 हज़ार रुपए ले लिए।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

उसने न तो उन्हें इंगलैंड भेजा और न ही उनके पैसे वापस किए। इन दोनों व्यक्तियों ने एस.एस.पी. होशियारपुर को लिखित शिकायत दी, जिसके बाद एस.एस.पी. होशियारपुर द्वारा जांच की गई और दसूहा थाने में मामला दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए है।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version