Afghanistan Earthquake Update: भूकंप ने मचाई भारी तबाही, अब तक 622 लोगों की मौत, 1500 से ज्यादा घायल

Muskaan Dogra
2 Min Read
Afghanistan Earthquake Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अफगानिस्तान। Afghanistan Earthquake Update: भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान (Afghanistan) में रविवार देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इस भूकंप ने अफगानिस्तान (Afghanistan) में भारी तबाही मचाई है। इसके बाद भी अफगानिस्तान में कई बार भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं।

622 से ज्यादा लोगों की मौत

इस दौरान 622 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और कई लोग बुरी तरह से जख्मी हैं। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है। ये भूकंप इतना खतरनाक था कि कई घर मलबे में तब्दील हो गए। इस समय ज्यादातर लोग अपने घरों में सो रहे थे, जिन्हें भागने का मौका तक नहीं मिला।

Afghanistan Earthquake Update
Afghanistan Earthquake Update

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के जलालाबाद शहर से लगभग 27 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित था और यह 8 किलोमीटर की गहराई में आया। यह घटना रात 12:47 बजे (भारतीय समयानुसार) घटी, जबकि अंतरराष्ट्रीय समयानुसार यह 19:17:34 UTC पर दर्ज किया गया।

Afghanistan Earthquake Update
Afghanistan Earthquake Update

अल जजीरा के मुताबिक भूकंप का असर पड़ोसी देश के एक बड़े इलाके में भी महसूस किया गया, जिसमें पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब प्रांत भी शामिल हैं। इस हादसे में 1500 से ज्यादा लोग घायल हुए है। भूकंप प्रभावित इलाकों में अभी भी राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *