Punjab Flood Alert: पंजाब में बाढ़ से हाल बेहाल, घरों में चार फीट पानी, शाह ने CM-राज्यपाल से की बात

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab Flood Alert: पंजाब (Punjab) में बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है जिसके चलते पंजाब के 9 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। इनमें फाजिल्का, फिरोजपुर, कपूरथला, पठानकोट, तरनतारन, होशियारपुर, मोगा, गुरदासपुर और बरनाला शामिल हैं।

रावी दरिया में आई बाढ़

बारिश से जालंधर (Jalandhar) व लुधियाना (Ludhiana) जिलों के कई इलाकों में 2 से 3 फीट तक पानी भर चुका है। वहीं अमृतसर की तहसील अजनाला का गांव जट्टां इन दिनों रावी दरिया में आई बाढ़ से जूझ रहा है। पूरा गांव पानी में डूब चुका है। घरों के अंदर तीन से साढ़े चार फीट तक पानी है।

Punjab Flood Alert
Punjab Flood Alert

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

जट्टां में हालात इतने खराब हैं कि लोग अपने घरों की छतों पर शरण लिए हुए हैं। बिजली सप्लाई ठप है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 1312 गांव बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं। इसको लेकर आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और CM भगवंत मान से बातचीत की।

Punjab Flood Alert
Punjab Flood Alert

गृह मंत्री ने CM से की बात

फोन पर हुई बातचीत के दौरान राज्यपाल और CM ने गृह मंत्री को मौजूदा हालात और बाढ़ प्रभावित लोगों के बचाव व राहत कार्यों के लिए प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी। आज पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Punjab Flood Alert
Punjab Flood Alert

अगर पहाड़ों में तेज बारिश होगी तो रावी, ब्यास और सतलुज नदी के पानी से और नुकसान हो सकता है। भाखड़ा डैम में जलस्तर खतरे के निशान 1680 फीट से 6 फीट ही कम रह गया है। इसके चलते डैम के फ्लड गेट 4-4 फीट तक खोल दिए गए हैं।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *