Punjab Flood: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की जान पंजाब सरकार के लिए सबसे कीमती – अमन अरोड़ा

Daily Samvad
4 Min Read
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की जान पंजाब सरकार के लिए सबसे कीमती - अमन अरोड़ा
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Flood: मुख्यमंत्री स. भगवंत मान (Bhagwant Singh Mann) की गतिशील अगुवाई में पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों को लगातार राहत प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। सूबे के सभी कैबिनेट मंत्री लोगों को राहत सामग्री और सहायता प्रदान करने के लिए अलग-अलग गाँवों और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुँच रहे हैं।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

कैबिनेट मंत्री स. हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) और खाद्य, नागरिक आपूर्ति, वन एवं वन्यजीव संरक्षण मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने पठानकोट जिले के भोआ हलके के बाढ़ प्रभावित गाँवों का दौरा किया और बाढ़ की स्थिति का जायज़ा लिया। उन्होंने आज कथलौर पुल, कोलियां अड्डा, पम्मा, सियोंटी तरफ़ और नरोट जैमल सिंह का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार इस कठिन समय में राहत सामग्री प्रदान करने में कोई कमी नहीं छोड़ेगी।

Punjab Flood: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की जान पंजाब सरकार के लिए सबसे कीमती - अमन अरोड़ा

राहत सामग्री से भरे चार ट्रक भी भेजे

उन्होंने धुस्सी डैम का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा स. हरपाल सिंह चीमा ने भोआ हलके के लिए राहत सामग्री से भरे चार ट्रक भी भेजे। इस दौरान, कैबिनेट मंत्री और ‘आप’ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमन अरोड़ा तथा जल संसाधन मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने स्थिति का जायज़ा लेने के लिए मकरोड़ साहिब के पास घग्गर और जिला संगरूर के सुनाम के सरहिंद चोअ का दौरा किया। उन्होंने ज़मीनी हालात का जायज़ा लिया और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की ज़रूरतों का आंकलन किया।

Punjab Flood: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की जान पंजाब सरकार के लिए सबसे कीमती - अमन अरोड़ा

इसके अलावा, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने सुल्तानपुर लोधी तहसील के गाँव मंड इंदरपुर और भड़ोआणा का दौरा किया तथा बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण किया और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। कैबिनेट मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने ससराली कॉलोनी के पास सतलुज नदी के धुस्सी बांध का दौरा किया और स्थिति का जायज़ा लेकर ज़रूरी निर्देश जारी किए। इसी तरह ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, श्रम, पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के कैबिनेट मंत्री श्री तरुनप्रीत सिंह सौंध ने खन्ना के गब पुल का दौरा किया और पानी की निकासी का निरीक्षण किया।

Punjab Flood: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की जान पंजाब सरकार के लिए सबसे कीमती - अमन अरोड़ा

पशुओं के लिए चारा

कैबिनेट मंत्री श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने अजनाला और रामदास जैसे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सहायता प्रदान करने के लिए 15 ट्रालियों राहत सामग्री, खाने-पीने की चीज़ें, दवाइयाँ तथा पशुओं के लिए चारा ले जाने वाले 10 छोटे वाहनों की व्यवस्था की। स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने होशियारपुर जिले की शामचौरासी विधानसभा हलके के गाँव पंडोरी खजूर का दौरा किया और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों तथा उनके लिए किए जा रहे ज़रूरी प्रबंधों का जायज़ा लिया।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने गाँव बेदी छन्ना का दौरा किया और मेडिकल कैंप का निरीक्षण करने के लिए गाँव के गुरुद्वारा साहिब गए तथा लोगों को राहत सामग्री भी वितरित की। उन्होंने अजनाला और रामदास के बाढ़ प्रभावित इलाकों में निर्बाध स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज, अमृतसर से 23 एंबुलेंसें भेजीं। इस दौरान लोकसभा सदस्य गुरमीत सिंह मीत हेयर और विधायक स. कुलदीप सिंह धालीवाल भी मौजूद थे।

पंजाब के जेल और परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने आज हरीके पत्तन (जिला तरनतारन) और जल्लोके के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और स्थिति एवं नुकसान का जायज़ा लिया। उन्होंने ज़रूरतमंद लोगों को भोजन किटें, पानी, राशन आदि राहत सामग्री बाँटी और पशुओं के लिए चारा, तूड़ी और फ़ीड की भी व्यवस्था की।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *